29 वें गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेले में पर्यावरण संरक्षक शंकर सिंह बिष्ट और पीरूल वूमेन मंजू साह रौतेला को गौरादेवी सम्मान
ज्योतिर्मठ चमोली कल्प क्षेत्र उरगम घाटी में 29 वां गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेले का आयोजन इस वर्ष भी जनदेश सामाजिक संगठन के द्वारा किया गया।इस बार पर्यावरण संरक्षक शंकर सिंह बिष्ट और पीरूल वूमेन मंजू साह रौतेला को गौरादेवी सम्मान दिया गया।
द्वितीय दिवस के कार्यक्रम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उरगम वार्ड जिला पंचायत सदस्य राम राणा ज्योतिर्मठ नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ,क्षेत्र प्रमुख ज्योर्तिमठ अनूप नेगी, के द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम प्रारम्भ किया । जिसमें महिला मंगल दलों के द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई जिसमें 25 से अधिक महिला संगठन ने प्रतिभा किया खाद्य व्यंजन प्रदर्शनी का भी आयोजन कार्यक्रम में किया गया।
विकास विभागों के द्वारा प्रदर्शनियां लगाई गई किसानों को खाद बीज एवं जैविक दवाइयां के बारे में जानकारी दी गई। मेले में तीर्थ व पर्यटन विकास के साथ जलवायु संतुलन आधारित विकास पर चर्चा की गई। विभिन्न विचार रखने वाले लोगों ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती इस समय फसलों को बचाना जंगलों की आग जलवायु संतुलन होने के कारण खेतों में पैदावार कम हो रही है और लगातार असमय वर्षा सूखा के कारण मानव जीवन वन्य जीवों पर खाद्य संकट पैदा हो गया है। बढ़ते तापमान के कारण हिम ग्लेशियर लगातार पिघलते जा रहे हैं जिससे तापमान बढ़ रहा है हिमालय को संतुलित पर्यावरण की आवश्यकता है चौड़ी पति के मिश्रित जंगल तैयार करने की आवश्यकता है। बढ़ते पर्यटन से हिमालय क्षेत्र में प्लास्टिक प्रदूषण बढ़ रहा है जो चिंता का विषय है इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
गौरा देवी सम्मान 2026 शंकर सिंह बिष्ट चौखुटिया अल्मोड़ा को दिया गया उनके द्वारा प्रकृति संरक्षण का काम किया जा रहा है। मंजू साह अल्मोड़ा को चीड़ की पत्तियों से विभिन्न प्रकार के समान डिजाइन तैयार कर देश दुनिया में भेज रही है इन्हें भी यह सम्मान दिया गया। अनूप नेगी प्रमुख जोशीमठ ने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाते हुए हम विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे और मेले के लिए₹100000 देने की घोषणा की। जिला पंचायत की उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने गौरा देवी पर्यावरण मेले पंडाल बनाने के लिए₹500000 रुपए देने के वादा किया कि अगले वर्ष यह पांडाल तैयार हो जाएगा।


29 वें गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेले में पर्यावरण संरक्षक शंकर सिंह बिष्ट और पीरूल वूमेन मंजू साह रौतेला को गौरादेवी सम्मान
विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिवक्ताओं ने भी न्यायालय परिसर में किया वृक्ष पौधारोपण