नवनिर्वाचित जिला योजना समिति सदस्य सुंदर सिंह कुवार्बी का कांग्रेस कार्यालय में स्वागत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। नवनिर्वाचित जिला योजना समिति सदस्य सुंदर सिंह कुँवार्बी के कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत दुर्गा पूजा महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, छात्रा वर्ग में एकता उपाध्याय, महिला वर्ग में संजना आर्या और प्रोफेशनल वर्ग में सीमा रहीं अव्वल

कार्यकर्ताओं ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सुंदर सिंह कुँवार्बी जिला योजना समिति के माध्यम से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने तथा जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रानीखेत में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, बलवंत भैसोड़ा, प्रमोद पाल, सतीश नेगी, प्रेम सिंह कुँवार्बी एवं मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रंगमंच जगत के सुप्रसिद्ध संगीतकार व पर्वतीय कला केंद्र दिल्ली के संस्थापक स्व. मोहन उप्रेती के शताब्दी वर्ष पर आयोजित होंगे अनेक कार्यक्रम
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad