भतरौजखान मार्ग पर पेड़ों के गिरने यातायात अवरूद्ध, फायर रेस्क्यू टीम ने पेड़ों को काटकर किया सुचारू
रानीखेत – आज बुधवार भतरौजखान मार्ग पर पेड़ों के गिरने से मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया, जिस कारण घंटों तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची फायर रेस्क्यू टीम ने पेड़ों को काटकर यातायात सुचारू कराया।
रानीखेत -भतरौंजखान मार्ग पर पेड़ों के गिरने से मार्ग अवरूद्ध होने की सूचना प्राप्त होते ही फायर रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई मौके पर पहुंचकर देखा गया कि रोड पर चीड़ के 4 पेड़ गिरने से सड़क पूर्ण रूप से बाधित थी। फायर रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अथक प्रयास से वुडन कटर की सहायता से पेड़ को टुकड़ों में काटा गया एवं जेसीबी की सहायता से सड़क के किनारे किया तथा यातायात को सुचारू किया गया।

ADVERTISEMENTS


भतरौजखान मार्ग पर पेड़ों के गिरने यातायात अवरूद्ध, फायर रेस्क्यू टीम ने पेड़ों को काटकर किया सुचारू
ब्राइट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल चौकुनी में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर हुई अनेक प्रतियोगिताएं