बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने प्रथम रैंक से उत्तीर्ण की हिंदुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने जिला-स्तर पर प्रथम रैंक पर हिंदुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कुणाल कक्षा 11वीं के विज्ञान वर्ग का छात्र है।

कुणाल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को दिया। उन्हीं के मार्गदर्शन और दिशानिर्देश के कारण वे इस प्रतिस्पर्धी परीक्षा में उत्तीर्ण होने में सफल रहे। अभिभावकगण ने भी सभी शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

विद्यालय निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे जी और काॅर्डिनेटर सुश्री प्रियंका ने छात्र कुणाल को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में एकाग्रता और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि बहुत ही परिश्रमी और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व का छात्र है। विद्यालय के आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में उनके द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान तिलक राज तलवार, श्रीमती निरुपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष श्री नीरूपेंद्र तलवार और श्रीमती मुस्कान तलवार ने भी छात्र कुणाल जोशी को और उनके माता-पिता को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।