रानीखेत में आगामी शादी-विवाह सीजन में गैस सिलेंडरों की मांग को लेकर टेंट एवं कैटरिंग व्यवसायियों ने‌ प्रशासन को ज्ञापन दिया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – आगामी शादी-विवाह सीजन को देखते हुए टेंट एवं कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में टेंट एसोसिएशन ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक व्यवस्था कराने का अनुरोध किया।

ज्ञापन में बताया गया कि आने वाले महीनों में बड़ी संख्या में शादियां निर्धारित हैं, जिनमें भोजन व्यवस्था के लिए एलपीजी गैस सिलेंडरों की अत्यधिक आवश्यकता पड़ेगी। एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार की शादी में लगभग 10 से 12 सिलेंडरों की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

टेंट और कैटरिंग व्यवसायियों का कहना है कि वर्तमान में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें बुकिंग लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई आयोजनों की अग्रिम बुकिंग पहले से हो चुकी है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देशित कर शादी-विवाह के लिए गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता और व्यवसायियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

ज्ञापन सौंपने वालों में टेंट एसोसिएशन रानीखेत के संरक्षक ईश्वर सिंह टनवाल , अध्यक्ष महेन्द्र सिंह मर्तोलिया, सचिव सुन्दर सिंह कुवार्बी , उपसचिव
जगदीश भट्ट , कोषाध्यक्ष प्रमोद गयाल , उपाध्यक्ष नरेंद्र साह,नित्यानंद पांडे,रमेश सिंह अधिकारी,पवन कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad