कांग्रेस नेता गोविंद राणा के निधन पर करन माहरा व रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने जताया शोक
रानीखेत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री गोविंद राणा के असामयिक निधन पर करन माहरा एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
करन माहरा एवं रानीखेत कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि गोविंद भाई का अचानक निधन बेहद स्तब्ध करने वाला और व्यक्तिगत क्षति है। कांग्रेस संगठन के प्रति उनका समर्पण, सरल स्वभाव, सहज व्यवहार एवं मिलनसार व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि गोविंद राणा के निधन से कांग्रेस संगठन एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई।
दुःख व्यक्त करने वाले कार्यकर्ताओं में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह अधिकारी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, हॉकी संघ जिलाध्यक्ष अगस्त लाल साह, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कुलदीप बिष्ट, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय व विजय तिवारी आदि रहे।

कांग्रेस नेता गोविंद राणा के निधन पर करन माहरा व रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने जताया शोक
अल्मोडा़ में बारिश से भरभरा कर गिरी दीवार ,दो नेपाली मजदूरों की मौत