शहीद सिपाही कुंदन सिंह राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बग्वाली पोखर में न्याय पंचायत कामा के दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शानदार शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -शहीद सिपाही कुंदन सिंह राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बग्वाली पोखर में न्याय पंचायत कामा के दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शानदार शुभारंभ हुआ।पहले दिन हुई दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने‌ शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन ,सरस्वती वंदना ,बैज अलंकरण तथा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ।
शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ सेवानिवृत शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने छात्रों को खेलों के माध्यम से अपने जीवन को आगे बढ़ाने तथा अनुशासित जीवन शैली को अपनाने की अपील की, वहीं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संतोष नेगी ने खेल के माध्यम से कैरियर बनाने संबधी जानकारी प्रदान की तथा छात्रों को स्वस्थ जीवन के लिए खेलों का महत्व बताया।
कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य अजय कुमार जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागी छात्रों का मार्गदर्शन किया ,उन्होंने खेल महाकुंभ के माध्यम से नशामुक्त तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की बात कही।विभिन्न स्पर्धाओं मे विजयी प्रतिभागियों को मैडल, प्रमाण पत्र तथा नगद पुरस्कार प्रदान किये गये।
आयु वर्ग अंडर 14 की60 मीटर दौड़ में,हरीश सिंह प्रथम, मुकेश कुमार द्वितीय, रणवीर सिंह बिष्ट तृतीय रहे।600 मीटर दौड़ में
मुकुल कुमार प्रथम,गौरव सिंह पिंडारी द्वितीय व कार्तिक अधिकारी तृतीय स्थान पर रहे।60 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में माही बिष्ट प्रथम व इशिता कुवार्बी द्वितीय स्थान पर रहे।आयु वर्ग अंडर 19 की100 मीटर दौड़ में लक्ष्मण सिंह बिष्ट प्रथम,पारस बिष्ट द्वितीय,अरुण शाही तृतीय स्थान पर रहे।400 मीटर दौड़ में भास्कर तिवारी प्रथम
गौरव बिष्ट द्वितीय और वैभव बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे ।खेल प्रतियोगिताओं मे दिनेश चौहान, बबिता, दीपेश उपाध्याय आदि निर्णायक रहे l
इस खेल महाकुंभ मे अभिभावक समिति अध्यक्ष हेमा देवी, पूरन चंद्र, अर्जुन सिंह, सरोज आर्या, संध्या आर्या, विजय कुमार,सुचिता बिष्ट, निर्मला, पूनम, लक्ष्मण सिंह, हरीश सिंह, मुन्नी देवी आदि शिक्षक, अभिभावक तथा छात्र उपस्थित रहे ।कार्यक्रम संचालन दीपिका वर्मा और अंजू गोस्वामी ने किया ।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौंजखान में चतुर्थ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भंडारे के साथ सम्पन्न
ADVERTISEMENTS Ad Ad