रानीखेत के कुम्पुर लालकुर्ती में एक सप्ताह से जलापूर्ति बाधित, नागरिकों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के‌ नाम दिया ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

फाइल फोटो

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – छावनी नगर के कुम्पुर लालकुर्ती में पिछले एक सप्ताह से जल आपूर्ति ठप होने से यहां के रहवासियों को जल के लिए भटकना पड़ रहा है।जल समस्या को लेकर नागरिकों ने आज संयुक्त मजिस्ट्रेट के‌ नाम ज्ञापन सौंपकर अविलम्ब पेयजलापूर्ति सुचारू कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

ज्ञापन में कहा गया है कि कुम्पुर लालकुर्ती में पिछले एक सप्ताह से जल आपूर्ति बाधित होने से यहां रह रहे‌ करीब सौ परिवारों को पेयजल अभाव का सामना करना पड़ रहा है। जल आपूर्ति के लिए जिम्मेदार छावनी परिषद द्वारा इस बावत कोई ‌जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर जलापूर्ति किस कारण बाधित‌ है और कब सुचारू होगी? ज्ञापन में संयुक्त मजिस्ट्रेट से जल जैसी आवश्यकीय सेवा को सुचारू करने के‌ लिए छावनी परिषद को‌ निर्देशित करने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad