सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 62 वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रानीखेत -सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में शनिवार के दिन 62 वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |उप महानिरीक्षक ,सीमांत रानीखेत दुर्गा बहादुर सोनार द्वारा सर्वप्रथम शहीद समारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई | इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में राष्ट्र सेवा और अनुशासन की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ हुआ। दुर्गा बहादुर सोनार ,उप महानिरीक्षक ,सीमांत रानीखेत द्वारा देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के सम्मान में पुष्प चक्र अर्पित किया। इस दौरान वातावरण “भारत माता की जय” के नारों से गुंजायमान रहा और शहीदों की शहादत को नमन किया गया। शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात, जवानों द्वारा शानदार सलामी दी गयी | अपने संबोधन में दुर्गा बहादुर सोनार, उप महानिरीक्षक ने बल के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि सशस्त्र सीमा बल ने हमेशा से सीमा सुरक्षा के साथ-साथ नागरिक कल्याण में भी उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। उन्होंने जवानों का आह्वान किया कि वे अपनी सेवा, सुरक्षा और भाईचारे के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखें। स्थापना दिवस के अवसर पर सीमांत रानीखेत को बल मुख्यालय द्वारा नागरिक कल्याण एवं राहत व बचाव कार्य हेतु उत्कृष्ट सीमांत के ट्रॉफी प्रदान की गयी है| अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमांत रानीखेत को डी जी स्वर्ण डिस्क एक स्टार के साथ व 01 डी जी स्वर्ण डिस्क तथा 23 सिल्वर डिस्क और 01 पुलिस आंतरिक सेवा पदक मिलना सीमांत रानीखेत की अहम उपलब्धियां है|
स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए सीमांत मुख्यालय में वालीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। | खेलकूद का उद्देश्य बल के भीतर टीम भावना, शारीरिक दक्षता और मानसिक दृढ़ता को बढ़ावा देना रहा। विजेताओं को दुर्गा बहादुर सोनार, उप महानिरीक्षक द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर सीमांत मुख्यालय रानीखेत मे बड़ेखाने का भी आयोजन किया गया | समारोह में डी. बी. सोनार(उप महानिरीक्षक), जयंत कुमार शर्मा (कमांडेंट), अनिल कुमार जोशी (उप कमांडेंट) प्रभाकर (उप कमांडेंट) राहुल राय (सहायक कमांडेंट), व अधीनस्थ अधिकारियों व समस्त बल कार्मिकों ने भी भाग लिया ।




सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए