धूमधाम से संपन्न हुआ आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत का वार्षिक उत्सव, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया प्रभावित
रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में बीते शुक्रवार को विद्यालय का वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एस.के. यादव, वी एस एम रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने वंदना प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बनाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालवाटिका नृत्य, अंग्रेज़ी नाटक, कुमाऊँनी नृत्य, माइम एक्ट, अंग्रेज़ी समूह गीत, नृत्य नाटिका, हिंदी नाटक एवं हरियाणवी नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्रों तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। यह वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक चेतना का सजीव उदाहरण रहा।










राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन