पूर्व छात्र भरत मटेला ने रानीखेत इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों हेतु हुडीज प्रदान की, विद्यालय परिवार ने जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र भरत मटेला द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हुडीज प्रदान की गई है। विद्यालय के पूर्व छात्र, कलाकार परमवीर मेहरा ने हुडीज शिक्षक गौरव भट्ट को सौंपी जिन्हें आज छात्र -छात्राओं के बीच वितरित किया गया।

बता दें कि भरत मटेला पूर्व में भी स्थानीय स्कूली बच्चों के संसाधन में मदद करते रहे हैं और भविष्य में भी उन्होंने मदद का आश्वासन दिया है।प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल ने बताया कि कक्षा छह से नवीं तक के छात्र -छात्राओं को विद्यालय हूडीज देता है यह कार्य विद्यालय विगत 4 वर्षों से करते आ रहा है ।पूर्व वर्षों में विद्यालय के पूर्व छात्र गौरव तिवारी, राहुल ,पूरन जोशी,डीएससीएल के वाइस प्रेसिडेंट मनीष जोशी,द्वारा विद्यालय को हूडीज प्रदान किए गए थे।
इस वर्ष भरत मटेला द्वारा विद्यालय को हूडीज प्रदान की गई जो अगले वर्ष भी नए सत्र में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को वितरित की जाएगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि शीतकाल में विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र की आवश्यकता रहती है। ऐसे में समय -समय पर दानवीरों द्वारा विद्यार्थियों के लिए गणवेश प्रदान किए जाते हैं जो छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को दिए जाते हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि नगर के समाजसेवी व्यवसायी क्रमशःदीपक खंडेलवाल , अतुल कुमार अग्रवाल,
जगदीश अग्रवाल, पंकज शाह, अगस्त लाल साह, सुरेश जोशी ,कैप्टन सुरेश पांडे द्वारा क्रिसमस पर दसवीं व ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं हेतु स्वेटर प्रदान करते हैं। विद्यालय परिवार इन दान वीरों का आभारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad