सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया | मुख्य अतिथि परीक्षित बेहरा , उप महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय रानीखेत ने सर्वप्रथम सीमान्त मुख्यालय के प्रांगण में शहीद समारक पर राष्ट्र के लिए अपना सर्वोच्च वलिदान देने वाले शहीद सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्दांजलि अर्पित की | तदुपरांत उप महानिरीक्षक द्वार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं सैन्य टुकड़ी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी |


उप महानिरीक्षक ने सीमान्त के सभी अधिकारियों, कार्मिकों व उनके परिजनों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दीं तथा इस उपलक्ष्य पर संजय सिंघल , भा.पु.से. महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल का संदेश पढ़कर सुनाया गया।
सीमान्त मुख्यालय के अधिकारियों व कार्मिकों को संबोधित करते हुए उप महानिरीक्षक ने सीमान्त की विगत वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया | अपने संबोधन में उन्होंने जवानों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बल अपने आदर्श वाक्य ‘सेवा सुरक्षा बंधुत्व’ से प्रेरित होकर अपने कार्यों को दक्षतापूर्ण निभाते हुए न केवल नेपाल एवं भूटान के साथ लगी सीमाओं व राष्ट्र की रक्षा कर रहा है, बल्कि आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है तथा बल ने राष्ट्र विरोधी तत्वों पर पैनी नज़र रखने के साथ – साथ मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी को रोकने के लिए भी सीमा पर प्रशंसनीय कार्य किया है | इस वर्ष मानव तस्करी से संबंधित 26 मामले दर्ज हुए, जिसमें 28 पीड़ितों को छुड़ाया गया तथा 18 मानव तस्करों की गिरफ़्तारी भी हुई | वर्ष 2025 –26 में अब तक रानीखेत सीमान्त के अंतर्गत कुल 248 सीज़र किये गये है जिसमे मुख्य रूप से भारतीय एवं विदेशी मुद्रा, मादक पढ़ार्थ , वन्य उत्पाद ,तस्करों को गिरफ्तार किया गया |इसके अलावा सीमा क्षेत्रों मे 35 मानव चिकित्सा शिविर एवं 148 पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन ,सामुदायिक विकास एवं कल्याण के अंतर्गत 30 शिविरों जिनमे मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण , ब्यूटिशियन , कंप्यूटर प्रशिक्षण द्वारा सीमांत क्षेत्र के जनमानस लाभान्वित हुए | खेल कूद मे भी सीमांत रानीखेत ने विभिन्न स्तरों पर उत्तकृष्ट प्रदर्शन किया|
समारोह के दौरान उप महानिरीक्षक द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को महानिदेशक प्रशंसा पत्र व डिस्क एवं आंतरिक सुरक्षा पदक से अलंकृत किया गया जिन्होंने आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों में विशिष्ट कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अलंकरण समारोह मे 5 अधीनस्थ अधिकारियों, 10 जवानों को अलंकृत किया गया |

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad