कोटद्वार में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी ईको कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर,’बैंणी-भुली योजना’ का फॉर्म भरने के बाद लौट रहे थे

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल): उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र अंतर्गत रिखणीखाल ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सिद्धखाल-कलवाड़ी-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी बैंड के समीप सवारियों से भरी एक ईको कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार चालक समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के संग्रहालय में रखी प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय ले जाने का उलोवा ने भी किया विरोध

योजना का फॉर्म भरकर लौट रहे थे ग्रामीण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ये सभी ग्रामीण बैंक संबंधी कार्य निपटाने और ‘बैंणी-भुली योजना’ का फॉर्म भरने के बाद वापस अपने गाँव भंगलवाड़ की ओर लौट रहे थे। मृतकों में एक ही स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाएँ भी शामिल हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय की योग टीम बनी उपविजेता अंतरमहाविद्यालयीय योग प्रतियोगिता में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

चट्टानों से टकराती हुई खाई में समाई कार
प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक, कलवाड़ी बैंड के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से फिसलकर चट्टानों और पेड़ों से टकराते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुँचीं। दुर्गम खाई होने के बावजूद बचाव दल ने कड़ी मशक्कत कर खाई से शवों और घायल यात्रियों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर मार्ग पर कैंटर खाई में गिरा, चालक की मौत, रानीखेत फायर टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किया

सभी 4 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जाँच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad