यहां होटल में शव मिलने से‌ क्षेत्र में मचा‌ हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी :यहां एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक यात्री का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय मेहता से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत निवासी 57 वर्षीय कल्याण सिंह पुत्र खुशाल सिंह विगत दिवस रविवार को हल्द्वानी केमू स्टेशन के पास एक होटल में रुका था। आज सुबह के समय होटल कर्मी को कल्याण सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। तो वही पुलिस ने मृतक ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। प्रथम दृष्टि से मृतक का आत्महत्या करना प्रति होता हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
Ad Ad Ad