पीएम श्री राइंकॉ जैनोली में पीएम श्री योजना अंतर्गत तीन दिवसीय करियर काउंसलिंग और गाइडेंस कार्यक्रम संपन्न, करियर और रोजगार से संबंधित जानकारियां दीं गईं
रानीखेत -पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जैनोली में पीएम श्री योजना अंतर्गत ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय करियर काउंसलिंग और गाइडेंस कार्यक्रम में करियर और रोजगार से संबंधित विस्तृत जानकारियां दीं गईं।
पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके प्रधानाचार्य रमेश राम व दीक्षा करियर एंड गाइडेंस संस्थान के काउंसलर डी के कोटियाल ने किया।
डी0 के0 कोटियाल ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा को तनाव मुक्त देने के साथ भविष्य के लक्ष्य को किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है जैसे विभिन्न बिंदुओं पर बच्चों का मोटिवेशनल शिविर लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को करियर से संबंधित विभिन्न मेडिकल, इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल, सेना, पुलिस व अध्यापन के क्षेत्र में किस प्रकार रोजगार प्राप्त किया जा सकता है इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दूसरे दिन वरिष्ठ पत्रकार, संस्कृति कर्मी सती ने छात्र-छात्राओं को पत्रकारिता एवं जनसंचार क्षेत्र में करियर से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को किस प्रकार से आप एक सफल पत्रकार और न्यूज़ एंकर, स्क्रिप्ट राइटर, प्रोड्यूसर बन सकते हैं इस बारे में बताया। साथ ही बताया कि इंटरमीडिएट के बाद किन जनसंचार संस्थानों से बीएजेएमसी, पीजी जेएमसीऔर एमजेएमसी कर सकते हैं।श्री सती ने छात्रों को एआई के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की भी जानकारी दी तथा छात्रों की जिज्ञासा भरे सवालों का जवाब दिया।
कार्यक्रम के तीसरे दिन कॉलेज के भूतपूर्व छात्र डॉ0 मुकेश मेहरा ने छात्र-छात्राओं को करियर से संबंधित विभिन्न प्रकार के कोर्सों की जानकारी दी। साथ ही अपनी मधुर आवाज में सुंदर गीत प्रस्तुत करते हुए परीक्षा के तनाव को संगीत के माध्यम से से कम करने की बात कही।कार्यक्रम के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप करियर से संबंधित एक पुस्तक प्रदान की गई।










सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए