राजकीय इंटर कॉलेज शेर में आज शनिवार को बालिका किशोरावस्था कार्यक्रम एवं गर्ल्स करियर एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – राजकीय इंटर कॉलेज शेर में आज शनिवार को बालिका किशोरावस्था कार्यक्रम एवं गर्ल्स करियर एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ देवेंद्र उप्रेती, राष्ट्रीय किशोरावस्था सुरक्षा कार्यक्रम की काउंसलर श्रीमती आकांक्षा रावत ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में करियर एवं गाइडेंस के लिए डॉक्टर देवेंद्र उप्रेती ,जीव विज्ञान प्रवक्ता भंवर सिंह, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता संजय कुमार लोहनी ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न जानकारी एवं करियर के विकल्पों के बारे में बताया। बालिकाओं को किशोरावस्था से संबंधित जानकारी काउंसलर श्रीमती आकांक्षा रावत द्वारा दी गई।छात्राओं द्वारा उनसे विभिन्न प्रश्न पूछे गए जिनका समाधान दिया गया। इस कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को सूक्ष्म जलपान कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

कार्यक्रम का संचालन करियर एवं गाइडेंस के नोडल अधिकारी मनोज कुमार जोशी द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान की। कार्यक्रम में गर्ल्स एडोलोसेंस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती रोशनी चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बजोल श्रीमती सरिता मेहरा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बिलाव श्रीमती चंपा देवी, कुलदीप कुमार, श्री ललित कुमार, वीरेंद्र कुमार, भुवन तिवारी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, प्रदीप कुमार भारती, हितेश कपिल, नरेंद्र सिंह, यशपाल चंद्र, गोधन सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad