गांव का लाल बना सेना में कमांडिंगऑफिसर,ग्राम वासियों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें -

  रानीखेत- तहसील भिकियासैण के ग्राम अदबोड़ा, (भतरौजखान) निवासी मनोहर सिंह रावत के सुपुत्र कर्नल जगमोहन सिंह रावत ने आज कुमाऊं रेजिमेंट की 18वीं बटालियन में कर्नल कमांडिंग का पदभार ग्रहण किया। उनके इस पद ग्रहण से क्षेत्र और उनके पूर्व विद्यालय में खुशी का माहौल है।
कर्नल जगमोहन सिंह रावत की प्राथमिक शिक्षा राजकीय इन्टर कालेज चौनलिया से और उच्च शिक्षा कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल से हुई। जून 2008 में भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से लेप्टीनेन्ट के रूप में 18 कुमाऊं रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त किया और आज 17 जून 2023 को 18 कुमाऊं रेजीमेंट के 19वें कर्नल कमांडिंग ऑफिसर के रूप में पद ग्रहण किया। 

कर्नल जगमोहन सिंह रावत के कमांडिंग ऑफिसर बनने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल सहित ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad