रानीखेत में कांग्रेस जनों ने राहुल गांधी का जन्मदिवस पौधे भेंट कर एवं मिष्ठान वितरण के साथ मनाया गया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर रानीखेत कांग्रेस कार्यालय मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा मिष्ठान वितरण कर खुशियां साझा की।

कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य करन माहरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में राहुल गांधी के संघर्ष, त्याग, संवेदनशील नेतृत्व एवं देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदैव देश में प्रेम, भाईचारे, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया है। उनकी राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश के आम नागरिकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत में रन फॉर योगा कार्यक्रम आयोजित,250लोगों ने किया प्रतिभाग

कार्यक्रम की अध्यक्षता पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गीता सजवान, कार्यालय प्रमुख रमेश पंत, वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य अगस्त लाल साह, वरिष्ठ पत्रकार नंद किशोर गर्ग, वसीम कुरेशी, गुसाईं राम, प्रदीप मेहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ जिला महासचिव अरसालन शेख, माधवी जयाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, हेमंत बिष्ट, सतीश नेगी, विनीत चौरसिया, पार्षद चिलियानौला सुंदर कुवार्बी, प्रदीप रावत, जयपाल फर्त्याल, धीरज (बिल्लू भाई), रवि मेहरा, भूपेंद्र आर्या, दीपक सोंटियाल, राजीव कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई छात्रवृत्ति

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, सामाजिक न्याय और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पौधों के वितरण, मिष्ठान वितरण तथा राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा सहित कई धार्मिक महत्व के स्थलों का अवलोकन किया
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad