यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अभिषेक भट्ट ने रानीखेत महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया
रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के संगीत विभाग प्रभारी डॉ. निर्मल जोशी के शोध निर्देशन में शोधरत छात्र अभिषेक भट्ट ने यूजीसी नेट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
विभाग प्रभारी डॉ. निर्मल जोशी ने इसे शोधार्थी की मेहनत, लगन एवं सतत साधना का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि यूजीसी नेट परीक्षा देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है, जिसे उत्तीर्ण करने के पश्चात अभ्यर्थी उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं।
अभिषेक की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ0 पी0 एन0 तिवारी तथा समस्त प्राध्यापकगणों ने अभिषेक भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
ADVERTISEMENTS




उत्तराखंड:यहां हुआ शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत ,तीन लोग घायल
देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार