सकल सनातन हिन्दू समिति द्वारा आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर कांग्रेस ने पर्चा बांटकर पूछे सवाल
रानीखेत – स्थानीय कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित अनेक मुद्दों को जनता के बीच लेकर पहुंचे। नगर में जनसंपर्क कर महिलाओं को संबोधित पर्चा बांटकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार से तमाम सवाल पूछे तथा कहा कि हिंदू सम्मेलन करने वाले भाजपा व हिंदूवादी संगठन आखिर पीड़ितों के हिंदू होने के बावजूद चुप्पी क्यों साध लेते हैं?
कांग्रेस नेताओं ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि संतरेसा में 14 साल की बच्ची के साथ बलात्कारी भाजपा के ओ०बी०सी० सेल का व्यक्ति पाया जाता है। सल्ट में 13 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण में भाजपा का मंडल अध्यक्ष दोषी पाया जाता है साथ ही चम्पावत, लालकुआं देहरादून सहित कई ऐसे मामले हैं जिसमें भाजपा से जुड़े लोग दोषी पाए जाते हैं। तब ये भाजपा की नेत्रियाँ व अपने को हिंदूवादी संगठन के कहने वाले ऐसे मामलों में चुप्पी क्यों साध लेते है? उस समय इनका सनातनी हिन्दू प्रेम कहाँ चला जाता है।
बांग्लादेश में हिन्दू भाइयों की मौत पर ये संगठन बांग्लादेश का पुतला तो फूंकते है मगर अपने ही देश व राज्य में जब भाजपा के विधायक, मंत्री, मंडल अध्यक्ष व अन्य मोर्चों के पदाधिकारियों द्वारा हमारी हिन्दू बेटियों के साथ किये गए जघन्य अपराधों पर इन अपराधियों के पुतले दहन भाजपा नेत्रियाँ व स्वयम्भू हिंदुवादी संगठनों का सनातनी प्रेम व एकता उस वक़्त क्यों नही जागती?
कांग्रेस का आरोप है कि जब उत्तराखंड की बेटियों के साथ जघन्य अपराध होते हैं, तब भाजपा की महिला नेत्रियां और स्वयं को हिन्दुवादी बताने वाले संगठन अक्सर मौन क्यों धारण कर लेते हैं?कहा कि यदि सनातन धर्म की बात की जाती है, तो उसका मूल संदेश नारी सम्मान और संरक्षण है। ऐसे में अपराधों के समय मौन क्यों?

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि यदि विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा सकते हैं, तो उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा, न्याय और सम्मान के लिए भी एक बड़ा सामाजिक सम्मेलन आयोजित किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि धर्म का अर्थ केवल आयोजन नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध खड़े होना भी है। समाज और सभी संगठनों को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में किसी भी बेटी के साथ अन्याय न हो और दोषियों को कठोर सजा मिले।
कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पंकज गुरुरानी, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, रुद्र माहरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए