चम्पावत में फर्जी रेप केस मामले में कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस का पुतला फूंका
रानीखेत -चम्पावत में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला फर्जी पाए जाने के बाद रानीखेत में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर कांग्रेस का पुतला दहन किया और नारेबाजी की।
मोर्चा ने कांग्रेस पर मामले को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले को पूरे प्रदेश में प्रचारित कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया।
प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि कांग्रेस सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजनीतिक माहौल बनाने में लगी रहती है। उन्होंने जोर दिया कि जनता सच्चाई को समझती है और बहकावे में आने वाली नहीं है।
रावत ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय लगातार भाजपा सरकार के विकास कार्यों से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, विमला रावत, माया नैनवाल, मीना वर्मा, बबीता, रीता आर्य, सुमन देवी, हीना देवी, मोहन नेगी, खजान जोशी, गिरीश भगत और जगदीश अग्रवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन