बीरशिवा स्कूल रानीखेत के कक्षा बारहवीं के छात्र कमलेश गिरी गोस्वामी 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बने टॉपर

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -बीरशिवा स्कूल रानीखेत का बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
बारहवीं कक्षा के कला वर्ग में कमलेश गिरी गोस्वामी ने 95.2 प्रतिशत अंक, विज्ञान वर्ग में जिया चौहान ने 90.2 प्रतिशत अंक और वाणिज्य वर्ग में नेहा बिष्ट ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता व स्कूल का‌‌ नाम रौशन किया।
बीरशिवा स्कूल गत वर्षों से बोर्ड परीक्षा का उच्चतम रिज़ल्ट दे रहा है। विद्यालय ने विद्यार्थियों को नई तकनीकी शिक्षा से भी जोड़ने के लिए रॉबोटिक क्लासेज शुरू की हैं। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार अध्ययन कराना व हर क्षेत्र में अग्रसर करना है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इस अवसर पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों के माता-पिता ने विद्यालय का आभार प्रकट किया और इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधक और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया। विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

इस अवसर विद्यालय के प्रबंधक तिलक राज तलवार, निरुपेंद्र तलवार, एकेडमिक निदेशक श्रीमती प्रीति पांडेय, उपप्रधानाचार्य श्री राहुल शर्मा, कॉर्डिनेटर सुश्री प्रियंका तथा समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad