विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने रानीखेत के गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में एनआईसीयू का किया लोकार्पण
रानीखेत -विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने रानीखेत के गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में नवनिर्मित एनआईसीयू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ नैनवाल ने कहा अत्याधुनिक सुविधा के शुरू होने से अब गंभीर नवजात शिशुओं को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में एनआईसीयू स्थापित करने की घोषणा की गई थी।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा डॉ अरविन्द पांगती , चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेन्द्र वर्मा, डॉ डी एस नेगी ,डॉ अशोक टम्टा, डॉ मोनिका सिवाली, डॉ कमल किशोर, चीफ फार्मासिस्ट गिरधर बिष्ट, जिला महामंत्री ध्यान सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, मुकेश पांडे, राम सिंह रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ,कविता चौहान ,अजय चौहान, उमेश पंत, दीप भगत, मोहन नेगी, गिरीश भगत, मनजीत भगत, महेंद्र रावत, दर्शन मेहरा, प्रदीप बिष्ट, विनोद भार्गव , भूपेंद्र रावत ,सरिता पांडे , लता पांडे, संदीप गोयल, राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र आर्य, नीरज तिवारी, दर्शन बिष्ट, अरविंद वर्मा, जगदीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।




सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए