भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के जन्मदिन पर रानीखेत में कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय में बांटे फल और किया पौंधारोपण
रानीखेत– भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत का 32वां जन्मदिन पर यहां युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जीएसएम राजकीय चिकित्सालय में फल वितरित किए और पौंधारोपण किया।
कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए और शशांक रावत के पैतृक निवास पोदीना पानी बगीचे में पौधारोपण कार्यक्रम किया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष का जन्म दिन मनाया और उनके दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री शशांक रावत जी के नेतृत्व मे युवा मोर्चा नए कीर्तिमान स्थापित करेगा एवं उत्तराखंड को नए आयाम पर पहुंचाएगा, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डबल इंजन की सरकार से प्रभावित होकर कई युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं।
इस अवसर पर मनोनीत सदस्य कैंट बोर्ड मोहन नेगी , मनोनीत सभासद नगर पालिका चिलियानौला मदन कुवार्बी व सभासद नवल पांडे , जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय जीना, कमल कुमार , हिमांशु कुमार, राहुल कुमार, हर्षित जीना और करन कोहली उपस्थित रहे।




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन