उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने नगर पालिका चिलियानौला पुस्तकालय को पुस्तकें भेंट की
रानीखेत -नगर पालिका परिषद रानीखेत, चिलियानौला स्थित पुस्तकालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से क्षेत्रीय केंद्र रानीखेत की सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रुचि आर्या एवं कार्यालय सहायक उमाशंकर नेगी द्वारा पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तकालय को शैक्षणिक उपयोग हेतु कुल 542 पुस्तकों (विभिन्न विषयों से संबंधित) की भेंट की गई, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों एवं पाठकों को अध्ययन में सहयोग प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरुण रावत, अधिशासी अभियंता दीपा परिहार तथा नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
पुस्तक वितरण के माध्यम से विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं शैक्षणिक संसाधनों की सुलभता बढ़ाने की दिशा में यह एक सार्थक पहल सिद्ध हुई।




पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला