नरसिंह स्टेडियम में स्व.रेनूका भगत मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मुकाबला बूबूधाम इलेवन ने जीता

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -स्व.रेनूका भगत मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार के दिन सेना के नरसिंह स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मुकाबला बूबूधाम इलेवन ने जीता।

स्व. रेनूका भगत मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज सेना के नरसिंह स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वय संजय भगत व ओरियन मैटल प्रा लि. के महाप्रबंधक एवं एम पांडेय ने किया। उद्घाटन मैच बूबूधाम इलेवन व जीपीजीसी रानीखेत के मध्य खेला गया जिसमें बूबूधाम इलेवन ने 6विकेट से विजयी हासिल की। बता दें कि इस टूर्नामेंट के फाइनल विजेता को एक लाख रुपए धनराशि व उप विजेता को पचास हजार रुपए धनराशि बतौर इनाम प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad