अंडर 19 जिला लीग फाइनल मैच में मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने रानीखेत क्रिकेटर्स को 6 विकेट से हराया
रानीखेत -क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में चल रही अंडर 19 जिला लीग का फाइनल मैच आज नर सिंह ग्राउंड में रानीखेत क्रिकेटर्स एवम मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के मध्य खेला गया।फाइनल मैच में मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने रानीखेत क्रिकेटर्स को 6 विकेट से हराया।
फाइनल मैच में मेहरा स्पोर्ट्स अकैडमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया।
रानीखेत क्रिकेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते 13.2 ओवर में 81 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, कोई भी बल्लेबाज़ मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के गेंदबाजों के सामने नहीं खेल पाया ।
मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी लिए काव्य जोशी ने 4 विकेट और कुनाल एवम सौरभ ने 2-2 विकेट लिये।
दूसरी पारी में 82 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने 10.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। के आयुष जोशी ने नाबाद 35 रन बनाये।
रानीखेत क्रिकेटर्स के तुल्यांश ने 2 विकेट लिया।
मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के काव्य जोशी को मैन ऑफ़ दी मैच पुरस्कार दिया गया साथ ही काव्य जोशी प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट एवम बेस्ट बॉलर का खिताब भी दिया गया, टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्लब के आर सी के मानवेंद्र यादव को बेस्ट बैट्समैन का खिताब दिया गया, फ्यूचर स्टार क्लब के चैतन्य को इमर्जिंग प्लेयर पुरस्कार दिया गया।
अंडर 19 जिला लीग के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि कमांडेंट के आर सी ब्रिगेडियर संजय यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया एवं पुरस्कार वितरित किये।
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, अनिल गोयल, प्रभात मेहरा, संजय मेहरा, अगस्त लाल साह, अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, उप सचिव धीरज वर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भूपेन्द्र रावत, जयंत रौतेला, स्पोर्ट्स ऑफिसर एस एस जे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा लियाकत अली, विनोद कांडपाल, महेंद्र बिष्ट एवम तरुण साह आदि मौजूद रहे।
आज के मैच के अंपायर राजेंद्र सिंह एवं जे पी सिंह रहे साथ में नवनीत स्कोरर की भूमिका में रहे।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए