ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत सिंगोली गांव के प्रभाकर परमार का चयन लोक सेवा आयोग में वित्त अधिकारी पद पर हुआ
रानीखेत – ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत ग्राम सिंगोली के प्रभाकर सिंह परमार का चयन लोक सेवा आयोग में वित्तअधिकारी के पद पर हुआ है। उनके चयन से ग्राम विशुवा, सिंगोली व पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।
प्रभाकर परमार की शिक्षा हाईस्कूल में विवेकानंद विद्यामंदिर रानीखेत से हुई उन्होंने हाई स्कूल में उत्तराखण्ड प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 12 वीं में विवेकानन्द विद्यामंदिर रानीधारा अल्मोडा से उत्तराखण्ड प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया व ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से की ।
प्रभाकर सिंह परमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता पुष्पा परमार,पिता रमेश चंद्र सिंह परमार और बड़े भाई अरविंद सिंह परमार,बहन दिव्या परमार को दिया है।उनकी सफलता पर श्रीमती दुर्गा परमार,मनोज जोशी,विजय सिंह परमार,दीप सिंह परमार व सामाजिक कार्यकर्ता ललित जोशी ने खुशी जाहिर की ।



राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन