रानीखेत में ज़िला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, करन माहरा ने किया औपचारिक उद्घाटन
रानीखेत -उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य करन माहरा ने आज रानीखेत में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा द्वारा आयोजित ज़िलास्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए करन माहरा ने कहा कि “खेल केवल मैदान में होने वाली प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। अल्मोड़ा के युवाओं की प्रतिभा और लगन पर हमें गर्व है। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को मजबूत करते हैं और प्रदेश के खेल भविष्य को एक नई दिशा प्रदान करते हैं।”

उद्घाटन मैच सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा और अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया, जहां खिलाड़ियों का प्रदर्शन, टीम भावना देखने योग्य रही।
श्री माहरा ने आशा व्यक्त की कि इस आयोजन से अल्मोड़ा और उत्तराखंड के युवा आगे बढ़कर राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।उन्होंने कहा कि “हम युवा खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा जोड़कर खड़े हैं। उनकी मेहनत, हौसले और सपनों का सम्मान करते हैं।”
कार्यक्रम में क्रिकेट प्रेमियों, समाजसेवियों एवं कांग्रेसजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, अनिल गोयल, प्रभात मेहरा, हर्ष गोयल , उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट , पंकज जोशी, दीप उपाध्याय , भूपेंद्र रावत, कांग्रेस से
गोपाल देव, कुलदीप कुमार और हेमंत रौतेला उपस्थित रहे और खिलाड़ियों से भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया।






सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए