आर्थिक सहायता में कथित अनियमितताओं से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करन माहरा के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल का पुतला दहन किया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– आर्थिक सहायता में कथित अनियमितताओं से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ग्राम- बमस्यू में प्रदेश की भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के दुख-दर्द को कम करना है, लेकिन यदि सहायता के वितरण में कथित अनियमितताएं होती हैं तो यह जनभावनाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और पात्र लोगों को उनका हक दिलाने के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या को मजबूर हुए छात्रों की स्मृति में रानीखेत कांग्रेस का कैंडल मार्च

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आर्थिक सहायता वितरण में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच तथा पात्र लाभार्थियों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह देव ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई क्लस्टर XIX एथलेटिक्स मीट में एपीएस रानीखेत की तनुजा माहरा का शानदार प्रदर्शन,सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम अधिकारी न्याय पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करायत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, ग्राम प्रधान जैनोली, नवीन प्रकाश, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, बाग़म्बर सिंह मेहरा, प्रेम विक्की मेहरा, गोविंद फर्त्याल, नंदन सिंह मेहरा, खुशाल मेहरा, नवीन मेहरा, हेमा मेहरा, गीता माहरा, पार्वती करायत, रघुवर सिंह बिष्ट, भीम सिंह मेहरा, पूरन मेहरा, चंदन सिंह करायत, दयाल राम, ललित मेहरा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या को मजबूर हुए छात्रों की स्मृति में रानीखेत कांग्रेस का कैंडल मार्च
ADVERTISEMENTS Ad Ad