महिलाओं के प्रति अपमान जनक बयान देने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत में मंत्री रेखा आर्या के पति का फूंका पुतला
रानीखेत -राज्य की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं की खरीद संबधी एक बयान को अत्यंत आपत्तिजनक, अपमानजनक और महिला-विरोधी बताते हुए कांग्रेस ने यहां गांधी चौक में गिरधारी लाल साहू का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री पति के वक्तव्य को पूरे समाज को शर्मसार करने वाला बताया ।कहा कि ये वक्तव्य एक व्यक्ति की सोच नहीं, बल्कि भाजपा की उस महिला-विरोधी मानसिकता का प्रतीक है, जिसमें महिलाओं को सम्मान नहीं बल्कि अपमान की दृष्टि से देखा जाता है। कहा कि यह पुतला दहन केवल विरोध नहीं, बल्कि भाजपा सरकार और उसके नेताओं को यह चेतावनी है कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और उनके परिजनों द्वारा बार-बार महिलाओं के खिलाफ दिए जा रहे बयान यह साबित करते हैं कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है।महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा वास्तव में महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है।
कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, रजनी जोशी, स्वेता डोगरा, नैना, राशि, गीता, सुनीता, चम्पा, शैलजा, नेहा बिष्ट, दीपा बिष्ट, त्रिलोक आर्या, अंजलि, प्रमोद पाल, विजय तिवारी, रमेश पंत, मो० शहनवाज़, विश्व विजय माहरा, अमित साह, रुद्र माहरा, सुरेंद्र पवार, रविन्द्र मेहरा, मो० सिराज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।





पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला