कुमाऊं के टैक्सी चालकों और व्यवसायिक वाहन स्वामियों का बड़ा ऐलान, करीब एक लाख लोग छोड़ेंगे भाजपा की सदस्यता

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -कुमाऊँ मंडल के टैक्सी चालकों व स्वामियों में वाहनों की फिटनेस निकटतम एटीएस केंद्र में ही करवाने के आदेश पर भारी नाराजगी व्याप्त है। भाजपा समर्थित टैक्सी चालकों, स्वामियों ने परिवार सहित भाजपा की सदस्यता त्यागने का ऐलान किया है।

ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) व्यवस्था को लेकर टैक्सी चालकों में गहरी नाराज़गी है । इस क्रम में कुमाऊँ मंडल टैक्सी महासंघ द्वारा टनकपुर में आहूत टैक्सी यूनियन्स की बैठक में भारत सरकार के इस आदेश के विरुद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बीस टैक्सी यूनियन्स शामिल हुई।साथ ही टैक्सी यूनियन्स द्वारा भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों को पत्र भेजकर भाजपा से सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की गई।साथ ही चक्काजाम करने की घोषणा भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत गांधी चौक में पूजा अनुष्ठान के साथ 23 वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

कुमाऊँ टैक्सी महासंघ के अध्यक्ष शंकर ठाकुर का कहना है कि शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि उत्तराखंड के समस्त वाहनों की फिटनेस निकटतम एटीएस केंद्र में ही कराना अनिवार्य है परन्तु सरकार को शायद पहाड़ों की भौगोलिक परिस्थितियों का अंदाजा नहीं, जो ऐसे तुगलकी फरमान जारी कर परिवहन व्यवसाइयों का शोषण कर रही है।
कुमाऊँ टैक्सी महासंघ का कहना है कि इस माह 09 जनवरी को केन्द्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा से उनके दिल्ली कार्यालय में इस विषय को लेकर शिष्टाचार भेंट की गई जिसमे केंद्रीय मंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया कि एक दो दिन के भीतर पूर्व की भांति फिटनेस सुचारु हो जायेगी परन्तु आज की तिथि तक यह संभव नहीं हो पाया है जिस कारण परिवहन व्यवसाइयों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण

भाजपा जिलाध्यक्षों को भेजे पत्र में कहा गया है कि साथियों की परेशानी देखते हुये कुमाऊँ के समस्त व्यावसायिक वाहन स्वामियों जिनकी संख्या एक लाख से ऊपर है तथा समस्त टैक्सी चालक एवं इनके परिवार से जुड़े सदस्य भारतीय जनता पार्टी से सदस्यता त्याग रहे है। कहा कि इस मामले में गढ़वाल मण्डल से भी समर्थन प्राप्त है वहां भी परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग तत्काल भारतीय जनता पार्टी से अपनी सदस्य्ता समाप्त करने पर मजबूर है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास 'माउंटेन गार्जियन 2026' उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad