रानीखेत के दलमोटी इलाके में विशाल पेड़ गिरने से सड़क जाम, कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – दलमोटी क्षेत्र में सड़क पर विशाल चीड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते ही सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र की फायर सर्विस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर यातायात बहाल कराया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

अग्निशमन विभाग को सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर सूचना मिली कि दलमोटी के पास मुख्य सड़क पर एक बड़ा चीड़ का पेड़ गिर गया है। पेड़ इतना विशाल था कि पूरी सड़क इसकी चपेट में आ गई और किसी भी वाहन की आवाजाही संभव नहीं रह गई। पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ समय के लिए इलाके में जाम जैसे हालात बन गए।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने वुडन कटर की मदद से चीड़ के पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। काफी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क किनारे हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होते ही सड़क से अवरोध हटाया गया और यातायात को पूरी तरह से बहाल कर दिया गया। इसके बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो सकी और फंसे हुए वाहनों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad