रानीखेत में सांस्कृतिक समिति द्वारा इस बार 28फरवरी को आयोजित ‘फागोत्सव,’ में महिला होली गायन व स्वांग प्रतियोगिताएं होंगी आकर्षक का केंद्र
रानीखेत – सांस्कृतिक समिति रानीखेत द्वारा इस बार भी फागोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा। फागोत्सव आगामी 28फरवरी को आयोजित किया जाएगा जिसके अंतर्गत महिला होली गायन शोभायात्रा और स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें रानीखेत क्षेत्र व बाहरी शहरों की महिला टीमें शिरकत करेंगी।
सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में इस वर्ष भी फागोत्सव भव्य रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। फागोत्सव का आयोजन आगामी 28फरवरी को होगा जिसमें महिला होली गायन शोभायात्रा और स्वांग अभिनय को प्राइज मनी के साथ प्रतियोगिता के तौर पर आयोजित किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि इस बार महिला होली गायन और स्वांग अभिनय की प्रतियोगिताएं अलग -अलग होंगी और दोनों प्रतियोगिताओं में अलग-अलग प्राइज मनी व ट्राफी रहेंगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभा यात्रा केमू स्टेशन से सदर बाजार,जरुरी बाजार होकर पंचेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी जहां महिलाओं की स्वांग अभिनय प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। समिति के सभी सदस्यों से फागोत्सव की तैयारियों में जुटने को कहा गया। साथ ही प्रतिभागी महिला टीमों से 10फरवरी तक निःशुल्क पंजीकरण कराने की अपील की गई।
बैठक में समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र पंत, कोषाध्यक्ष गौरव तिवारी, श्रीमती गीता जोशी, संजय पंत, सोनू सिद्दीकी पंकज थापा,आदि मौजूद रहे।



सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए