बागेश्वर उप चुनाव जीतने पर भाजपाइयों ने रानीखेत में मिठाई बांटकर मनाई खुशी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया।

भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में यहां गांधी चौक पर‌ एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। नगर महामंत्री उमेश पंत ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की नीतियों पर मुहर लगाई है। महिला नेत्री विमला रावत ने ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत से साबित हो गया है कि जनता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यों से खुश है।

इस अवसर पर‌ नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन नेगी, नरेंद्र रौतेला, दीप भगत, बागेश्वर प्रभारी विमला रावत,अनु सोनकर, महामंत्री उमेश पंत ,शौकत अली, दर्शन बिष्ट,तनुजा साह ,रेखा आर्या,माया नैनवाल,भारती भगत, प्रकाश कुवार्बी, जगदीश अग्रवाल खजान जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad