सनातन विरोधी टिप्पणी के विरोध में रानीखेत में भाजयुमो ने उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन किया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए आपत्तिजनक वक्तव्य के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया।

जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता, परंपरा और करोड़ों लोगों की भावनाओं का आधार है। किसी भी धर्म, संस्कृति या समुदाय के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना न केवल सामाजिक सौहार्द को आहत करता है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी विरुद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

कहा कि युवा मोर्चा सदैव राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता के पक्ष में खड़ा रहा है। हम सभी जनप्रतिनिधियों एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों से अपेक्षा करते हैं कि वे अपनी भाषा और विचारों में संयम, जिम्मेदारी एवं सम्मान का परिचय दें, ताकि समाज में भाईचारा और सकारात्मक वातावरण बना रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad