निकाय चुनाव हेतु पोलिंग पार्टियों को बूथ आवंटित,जिले में 5निकायों के लिए 59 बूथों हेतु 75पोलिंग पार्टियां तैयार
अल्मोड़ा -स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत जनपद के समस्त निकाय के लिए गठित पोलिंग पार्टियों का रेंडमाइजेशन आज जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की देख रेख में संपन्न हुआ।
आज हुए रेंडमाइजेशन में पोलिंग पार्टियों को उनके बूथ आवंटित कर दिए गए हैं।जनपद के सभी 5 स्थानीय निकायों के लिए 59 बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों के लिए 16 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई है इस प्रकार कुल 75 पोलिंग पार्टियां तैनात रहेंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिक चुनाव को शांतिपूर्वक निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करें।यहां मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी सीएम मार्तोलिया, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, नोडल कार्मिक मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय सयाना जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवा पांडे समेत अन्य उपस्थित रहे।
जनपद के सभी 5 स्थानीय निकायों के लिए 59 बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों के लिए 16 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई है इस प्रकार कुल 75 पोलिंग पार्टियां तैनात रहेंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिक चुनाव को शांतिपूर्वक निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करें।
यहां मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी सीएम मार्तोलिया, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, नोडल कार्मिक मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय सयाना जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवा पांडे समेत अन्य उपस्थित रहे।