रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन ने ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यालय, रानीखेत में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

बैठक में सीडब्ल्यूसी मेंबर व पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने विधानसभा क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि आगामी चुनाव संगठन की एकजुटता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से लड़ा जाएगा। उन्होंने सभी नव-नियुक्त न्याय पंचायत प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में ‌हरेला‌ पर्व पर‌ वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण

इस अवसर पर ताड़ीखेत विकासखण्ड के लिए कैलाश पाण्डेय – जैनोली, अरुण रावत – पंतकोटुली, कमलेश बोरा – सगनेटी, प्रेम अधिकारी – पीपली, गोपाल सिंह कनवाल – बिल्लेख, गुसाईं राम आर्या – बंगोड़ा, अतुल जोशी – विश्वा, विश्व विजय सिंह माहरा – बमस्यूं, पंकज जोशी – पथूली, प्रदीप माहरा – कपीना–पाण्डेकोटा बतौर प्रभारी नियुक्ति की गई।बैठक का संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने किया।

    यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध‌ रोपे गए

    बैठक में पी.सी.सी. सदस्य कैलाश पाण्डेय, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, एस.सी. विभाग प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुसाईं राम आर्या, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप, उपाध्यक्ष विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, चंदन बिष्ट, चंदन करायत, ललित बिष्ट सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    ADVERTISEMENTS Ad Ad