विकास पंत फिर बने रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओं के लिए मददगार,संसाधन किए प्रदान

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत – विकास पंत द्वारा रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज को इस बार भी संसाधन जुटाने में मदद की है । उनके द्वारा विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के लिए एनसीसी रूम में वाटर फिल्टर, कुर्सियां , दरी एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था की गई है।इस सहयोग के लिए विद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट गौरव भट्ट एवं फर्स्ट ऑफिसर अजय चंद्रा ने उनका धन्यवाद व्यक्त किया है|

बता दें कि विकास पंत हल्द्वानी के रहने वाले हैं एवं उनकी पूरी शिक्षा नैनीताल से हुई है। इनके पिता नैनीताल नगर पालिका में प्रशासनिक अधिकारी एवं माता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल में अध्यापिका थीं , वर्तमान में वह गुरुग्राम में को-फ़ाउंडर और CSCO, EnerG Linkage और वाइस प्रेसिडेंट, Routeway Freight Solutions के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगाई मुहर, वर्तमान में राज्य सरकार में दर्जाधारी हैं दि

विकास पंत ने बताया कि रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज क्षेत्र की सभी प्रकार की प्रमुख गतिविधियां चाहे वह शैक्षणिक गतिविधियां हो या सांस्कृतिक गतिविधिया इसका प्रमुख केंद्र है यहां समय-समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इसलिए वह विद्यालय को ऐसी सामग्री देना चाहते थे जो विद्यालय के हर कार्यक्रम में काम में आए। उनके द्वारा विद्यालय से आईआईटी खड़कपुर में चयनित गौरव को भी उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी गई।सांस्कृतिक समिति रानीखेत के अध्यक्ष विमल सती ने विकास पंत के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी विद्यालय के प्रति उनका सहयोग इसी प्रकार बना रहेगा ऐसी आशा व्यक्त की।
प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल द्वारा बताया गया की इससे पूर्व भी प्रत्येक वर्ष विकास पंत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करते रहे हैं एवं वर्तमान में उनके द्वारा विद्यालय की होनहार छात्रा की सभी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है| एवं भविष्य में भी उसकी उच्च स्तरीय शिक्षा में सहायता प्रदान करेंगे एवं आने वाले समय में विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी उनके भविष्य निर्माण के लिए सहायता प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम का जाम बना पहाड़ की सबसे बड़ी मुसीबत, करन माहरा ने सरकार को दी चेतावनी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad