उत्तराखंड में आसमानी आफत से जन जीवन मुश्किल में,आईएमडी ने जताई 9 व 10जुलाई को भारी से भारी बारिश की संभावना
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी बारिश परेशानी पैदा कर सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानि 9 जुलाई और कल 10 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश संभावना जताई है। देर रात से ही देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। सभी जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आज देहरादून और नैनीताल जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। आज 9 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर एवं चम्पावत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कल 10 जुलाई को पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत एवं बागेश्वर जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 09 एवं 10 जुलाई, 2026 को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अत्यंत तेज वर्षा के दौर की संभावना व्यक्त की गई है।
इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती एवं सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने, सड़क मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में आसमानी आफत से जन जीवन मुश्किल में,आईएमडी ने जताई 9 व 10जुलाई को भारी से भारी बारिश की संभावना
वन विभाग द्वारा सौनी रेंज में वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित