ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-ग्राम सभा ख्यूशालकोट के तोक सुकोली में आज जलागम विभाग के अंतर्गत प्रस्तावित सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पा देवी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार साथ किया गया।

इस अवसर पर ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपप्रधान श्रीमती किरण आर्य, सरपंच चंदन सिंह, देवेंद्र सिंह, चंदन सिंह (चंडीगढ़ वाले), दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, श्याम सिंह, हिमांशु, लाल सिंह, शिवम करायत सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला

ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पा देवी ने कहा कि यह योजना क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। योजना के माध्यम से लगभग 60 परिवारों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी तथा 3.5 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। इससे किसानों को वर्षभर बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीणों की आजीविका को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान

ग्रामीणों ने योजना के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की अपेक्षा व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad