कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने को ऐतिहासिक फैसला बताया, महिला मोर्चा ने किया मंत्री का भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि निश्चित ही आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी लोकसभा और राज्य विधानसभा में बढ़ेगी। कैबिनेट मंत्री ने यहां भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते‌ हुए यह बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष

संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने पर रानीखेत में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह बिल अधर में लटका हुआ था, जिसे केंद्र की मोदी सरकार ने नारी वंदन विधेयक के रूप में पास किया है।उन्होंने कहा कि सभी के लिए यह एक ऐतिहासिक फैसला है और निश्चित ही आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी लोकसभा और राज्य विधानसभा में बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

इससे पूर्व महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा की कुमाऊं संयोजक विमला रावत के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का कुमाउनी पारंपरिक परिधान पिछोडा़ ओढ़ाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम को मोर्चा की कुमाऊं संयोजक विमला रावत ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता डाबर, जिला कार्यकारिणी सदस्य रेखा आर्य, बबीता बिष्ट, मीना वर्मा ,माया नैनवाल, प्रीति गोस्वामी ,गीता बेलवाल सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थिति रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad