..तेरी तलाश,तेरी तलब बार-बार है,पुकारो मेरे मौला को पुकारो..।कालू सय्यद बाबा का 48 वां सालाना उर्स आज तड़के सुबह कुल शरीफ रस्म के साथ संपन्न

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः हजरत कमालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैेह उर्फ कालू सय्यद बाबा का 48 वां सालाना उर्स मुबारक कुल शरीफ की रस्म के साथ आज सम्पन्न हो गया।इस दौरान महफिले समां में मनकबत के नज़राने पेश किए गए।महफिले समां में मेहमान कव्वालों ने सूफियाना कलामों की प्रस्तुति से माहौल को रुहानी बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कालू सय्यद बाबा का सालाना उर्स आज तड़के सुबह कुल शरीफ की रस्म अदा की गई।इस दौरान सूफियाना कव्वालों ने कई कलाम पेश किए।इस दौरान सारी रात महफिले समां में शहर और शहर के बाहर से आए जायरीन बडी़ संख्या में मौजूद रहे।अंत में शहर में अमनों अमान को दुआ की गई। कुल शरीफ के बाद तबार्रक का वितरण किया गया व गुल पोशी की रस्म अदा हुई।अंत में खादिम मोहसिन खान ने उर्स मुबारक को कामयाब बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad