रानीखेत गनियाद्योली स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल की छात्रा याशिका नेगी का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए हुआ
रानीखेत -यहां गनियाद्योली स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल की छात्रा याशिका नेगी का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए हुआ है।याशिका की सफलता पर विद्यालय में हर्ष व्याप्त है।
बता दें कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रति माह1500 रुपए प्रदान किए जाएंगे। यह सहायता 1 वर्ष तक रहेगी। याशिका का चयन 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में जिला स्तर पर हुआ है। छात्रा की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी एसएस चौहान, विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे, खेल समन्वयक में डॉक्टर शिवराज बिष्ट, ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


ADVERTISEMENTS




भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण