मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी के लिए चिलियानौला के छात्र पवन सिंह राणा का चयन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला के छात्र पवन सिंह राणा का चयन हुआ जिसको लेकर विद्यालय में हर्ष व्याप्त है।
विद्यालय के व्यायाम अध्यापक मनमोहन सिंह देव ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को प्रति माह1500 रुपए प्रदान किए जाएंगे। यह सहायता 1 वर्ष तक रहेगी। उन्होंने बताया कि पवन सिंह राणा कक्षा 9 का छात्र है। उसका चयन 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में जिला स्तर पर हुआ है। पवन राणा वॉलीबॉल का अच्छा खिलाड़ी है। छात्र की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी एसएस चौहान, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चिलवाल, खेल समन्वयक में डॉक्टर शिवराज बिष्ट, शंभू गिरी गोस्वामी, गणेश शाही, मनोज कुमार, बहादुर सिंह बिष्ट, अजय चंद्र, चंदन मेहरा आदि ने शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad