जी आई सी द्वाराहाट मैदान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शुभारंभ, विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -न्याय पंचायत विजयपुर की दो दिवसीय स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिता (मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025) का शुभारंभ, द्वाराहाट इण्टरमीडिएट काॅलेज, द्वाराहाट मैदान में किया गया।

प्रतियोगिता में आयुवर्ग अंडर 14 व अंडर 19 के अंतर्गत बालक एवं बालिकाओं की विभिन्न खेल विधायें जैसे एथलेटिक्स, कबड्डी,खो-खो व मुर्गा झपट शामिल रही।कार्यक्रम का आरंभ जिला पंचायत सदस्य युगल किशोर आर्य एवं द्वारा संयोजिका प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टरमीडिएट काॅलेज, द्वाराहाट श्रीमती सोनिका नेगी द्वारा किया संयुक्त रूप से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने का आवाहन किया गया।प्रधानाचार्या द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ की घोषणा की गयी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कौला श्रीमती रजनी आर्य, बी ओ पी आर डी प्रदीप सिंह, विजय बजेठा, सुंदर बिष्ट विभिन्न विद्यालयों से आए हुए शिक्षक शिक्षिकाएं खेल निर्णायक अभिभावक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अद्यतन 100 से अधिक खिलाड़ियों ने नामांकन करवाया है। अंडर 14 बालक वर्ग में कबड्डी में द्रोण पब्लिक स्कूल और खोखो में यूनिवर्सल कन्वेंट स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक 100 200 मीटर में प्रथम स्थान प्रियांशु आगरी ,अंडर 14 में भास्कर सिंह नेगी और 600 मी सौरभ सिंह बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया बालिका अंडर 14 आयु वर्ग में 600 मीटर दौड़ में निशा अधिकारी और 60 मी में वैशाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।मंच संचालन भावना जोशी और मोहन जोशी ने संयुक्त रूप से किया। खेल समन्वयक त्रिभुवन उपाध्याय, बी एस अधिकारी धिकारी, अनिता कोठारी रेनू जोशी रितु उपाध्याय बबिता कामाक्षी कांडपाल खेल प्रशिक्षक मनोज कुमार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad