उक्रांद ने गैरसैंण राजधानी, रानीखेत जिला सहित क्षेत्रीय समस्याओं के निदान की मांग पर‌ रानीखेत में निकाली जन आक्रोश रैली

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- उत्तराखंड क्रांति दल ने स्थानीय एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आज नगर में जन आक्रोश रैली निकाली। बाद में गांधी चौक में जनसभा का आयोजन किया गया।इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट के नाम 19सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विजय चौक से शुरू हुई जन आक्रोश रैली मुख्य बाजार से होकर गुजरी। रैली में शामिल लोग क्षेत्रीय समस्याओं के‌ निदान सहित अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी व जन गीत गाते चल रहे थे। उक्रांद ने इस जन आक्रोश रैली के माध्यम से रानीखेत को जिला बनाने जाने,ग्रामीणों को गुलदार व जंगली जानवरों से मुक्ति दिलाने, रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में न्यूरो और कार्डियो विशेषज्ञ की‌ नियुक्ति,सीटी स्कैन की‌ व्यवस्था करने, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, गैरसैंण को शीघ्र स्थायी राजधानी घोषित करने, बेरोजगारी,पलायन, मूलनिवास भू कानून जैसे मुद्दे उठाते हुए त्वरित निराकरण की मांग सरकार से की।और इस संबंध में ज्ञापन भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

सभा को मेजर संतोष भंडारी द्वाराहाट के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी , उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी ,वरिष्ठ नेता कुंदन सिंह बिष्ट ,रानीखेत के जिला अध्यक्ष जगदीश रौतेला, प्रमुख उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मदन सिंह कठायत, बिपिन चंद्र पंत ,शिवराज सिंह मेहरा, तुला सिंह तड़ियाल, पान सिंह रावत, प्रज्ञा शर्मा ,एडवोकेट राकेश ,आनंद नाथ गोस्वामी, कुंदन सिंह बिष्ट जालली , दिनेश सिंह नेगी, नारायण सिंह अधिकारी ,वीरेंद्र बंगारी, गोविंद सिंह अरोड़ा, बलवंत सिंह मनराल, ललित अधिकारी ,कांता रावत, गुड्डी देवी, नंदन सिंह बिष्ट ,गणेश अधिकारी, प्रहलाद सिंह नेगी, जगत बिष्ट ,विजय पंत वीरेंद्र सिंह बजेगा, आदि ने संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को 2027 में सत्ता से बेदखल करने के लिए कमर कसने का आह्वान किया ।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad