खेल महाकुम्भ के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन
रानीखेत -न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ महाकुम्भ का आयोजन न्याय पंचायत पीपली अन्तर्गत रा.इ.का देवलीखेत में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान ग्राम पंचायत दुभणा श्रीमती दीपिका रावत एवं प्रधान ग्राम पंचायत संजगोड़ी विरेन्द्र सिंह रावत द्वारा संयुक्त रूप किया गया ।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक रा.इ.का देवलीखेत के प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र भट्ट एवं संकुलसमन्वयक राजीव चन्द्र सिंह खाती उपस्थित रहे ।अण्डर 14 कबड्डी बालक वर्ग में . ग्राम पंचायत सौनी ने एक रोमांचक एवं संघर्ष पूर्ण मुकाबले में देवती खेत को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया ।
अण्डर 19 बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में कुमारी गायत्री बिष्ट प्रथम स्थान पर रही व कुमारी तनुजा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । अण्डर 14 बालक वर्गगोला फेंक प्रतियोगिता में युवराज सिंह बिष्ट को स्वर्ण एवं त नुज सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया ।.
अण्डर 14 बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में निकिता अस्वाल प्रथम, आरुषि रावत दितीय व कल्पना विष्ट तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किये गये ।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक राजीव खाती ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अगामी माह में विधान सभा स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर दिलीप गिरी गोस्वामी, यशोदा काण्ड़पाल, प्रभात बिष्ट, दीप्ति डांगी, आशा खाती, गीता बंगारी, पूजा आर्या,,जगदीश उपाध्याय ने प्रतियोगिता सम्पादन में सहयोग किया कार्यक्रम का संचालन मनमोहन देव ने किया।





सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए