मुख्यमंत्री ने सुबह की सैर में लिया रानीखेत की प्राकृतिक सुषमा का आनंद, लोगों से की बातचीत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने रानीखेत प्रवास के के रानीखेत की अनुपम प्राकृतिक सुषमा का आनंद लिया। मंगलवार की सुबह पैदल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री ने लोगों से बातचीत कर समस्याएं भी सुनी।
मंगलवार की सुबह पैदल भ्रमण पर‌ निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालरोड से रानीखेत गांधी चौक तक पैदल भ्रमण किया ।इस दौरान कई जगह ठहरकर उन्होंने प्रकृति के अनुपम सौंदर्य को निहारा। मुख्यमंत्री ने सेना के लोगों, सैलानियों व स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर हाल चाल जाना। गांधी चौक में चाय की दुकान में स्थानीय नागरिकों के साथ चाय की चुस्कियों के साथ समस्याएं सुनी।इस दौरान मां दुर्गा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजय कुमार बबली ने उन्हें नगर में आधार कार्ड केंद्र ने होने से आ रही परेशानी बताई साथ ही छावनी नागरिकों की दुश्वारियों को देखते हुए छावनी परिषद नागरिक क्षेत्र को नगर पालिका में समायोजित कराने हेतु पहल‌ करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान

सुबह की सैर में मुख्यमंत्री के साथ‌ संयुक मजिस्ट्रेट सुश्री गौरी प्रभात, विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान
Ad Ad Ad Ad