पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा बोले, निराशाजनक रहा मुख्यमंत्री धामी का रानीखेत दौरा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज यहां प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रानीखेत दौरे को‌ निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री के दौरे से बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन मुख्यमंत्री स्वास्थ्य ,पेयजल,नगर पालिका और जिला निर्माण जैसी महत्वपूर्ण घोषणाओं से कन्नी काट गए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आज कांग्रेस को जेहादी बोल रहे हैं जबकि उनकी स्वयं की राजनीति लव जेहाद,थूक जेहाद,लैंड जेहाद पर टिकी है।ये मुद्दे उठाकर ले अपनी नाकामियों को ढकने का प्रयास करते हैं ताकि लोगों का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों आदि पर न चला जाए।

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, सिटी स्कैन मशीन चालू कराने ,ब्लड बैंक के जीर्ण भवन सहित समस्याओं के‌ निदान पर चुप्पी साध‌ लेना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति सहित आक्सीजन प्लांट को पुनर्आरम्भ कराए‌ जाने‌सहित समस्याओं पर कुछ नहीं बोलना स्वास्थ्य समस्याओं पर उनकी अगंभीरता को दिखाता है।इसी तरह छावनी परिषद के नागरिक क्षेत्र को चिलियानौला नगर पालिका में शामिल करने के लिए वे अपने केंद्र के ‘बड़े इंजन’ से अनुरोध कर सकते थे और इस बावत घोषणा कर सकते थे। मुख्यमंत्री द्वारा रानीखेत जिला निर्माण पर कुछ नहीं बोलना भी जनता को निराश कर गया।इसी तरह उम्मीद थी कि बयेडी़ पेयजल पम्पिंग योजना जिसको लेकर हाल‌ के दिनों में ग्रामीण अनशन पर रहे, मुख्यमंत्री ने कोई चर्चा न कर क्षेत्र के ग्रामीणों को मायूस ही किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

करन माहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा एनसीसी मैदान में स्टेडियम निर्माण हेतु तीन करोड़ की घोषणा की है जबकि ढाई वर्ष पूर्व भी इसी कार्य हेतु तीन करोड़ की धनराशि खेल विभाग को स्वीकृत हुई थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये‌ वही रिविजन राशि है या नई घोषणा है इसे सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरीश रावत सरकार द्वारा 2017 में अल्मोड़ा कैबिनेट में रानीखेत स्टेडियम हेतु 10करोड़ धनराशि स्वीकृत की गई थी।जिसके लिए शुरुआती भूमि चयन का काम भी हुआ लेकिन बाद की सरकारों ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

उन्होंने अंकिता भंडारी मामले में भाजपा के प्रदेश प्रभारी का नाम इन दिनों सुर्खियों में आने समेत भाजपा के अन्य मंडल स्तरीय नेताओं के बालिका व्यभिचार के मामले उठाते हुए कहा कि जांच कार्य में ढिलाई बताती है कि इन नेताओं को बचने का रास्ता दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

प्रेस‌वार्ता‌ में‌ नगर पालिका चिलियानौला अध्यक्ष अरूण रावत, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी, कार्डिनेटर कुलदीप कुमार , पूर्व जिला महामंत्री दीपक पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी,विजय तिवारी, चन्दन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad